पशुओं के कल्याण एवं संरक्षण के उद्देश्य से कार्य करने में रुचि रखने वाला कोई भी व्यक्ति, ई-मेल के माध्यम से आवेदन करके राष्ट्रीय प्राणी उद्यान के स्वयंसेवी कार्यक्रम में भाग ले सकता है। स्वयंसेवियों को प्राकृतिक आवास में संरक्षण (In-situ Conservation) की विधियों, बंदी अवस्था में पशुओं की देखभाल, तथा प्राणी उद्यान के रख-रखाव एवं सुचारु संचालन से संबंधित विभिन्न प्रशासनिक एवं अन्य सहायक गतिविधियों में कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

